बिसौली। श्री राधारमण जी सरकार के षष्ठम एवं श्री जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा जी के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। नगर के बदायूं रोड स्थित मधुवन फार्म हाउस में आयोजित भजन संध्या में बरेली एवं रुद्रपुर से आए रसिक कलाकारों ने सभी भक्तों को अपने भजनों के माध्यम से झूमने पर मजबूर कर दिया। हरे कृष्ण, हरे राम संकीर्तन के माध्यम से सभी भक्तों ने अपने आराध्य को रिझाया। उपस्थित भक्तों ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। भजन संध्या में आयोजक प्रवीन अग्रवाल “नादान” पारुल अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, अंजली अग्रवाल ने सभी भक्तों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।शिवांग अग्रवाल ने भी भजन की प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान रुद्राक्ष, नंदिनी, नायशा, अंशुमान वार्ष्णेय, अनुपम वार्ष्णेय, आंचल वार्ष्णेय, रवींद्र मोहन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, साहू सावेंद्र, मोहित गुप्ता, श्री राधा रानी प्रेम सेवा समिति, श्री हरिनाम संकीर्तन सेवा समिति, श्री सुंदरकांड आयोजन समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर इस्कॉन गाजियाबाद से आए श्रीमान दामोदर लीला प्रभु एवं अन्य भक्त भी उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने भजन संध्या उपरांत प्रसादी का भी आनन्द लिया। इस अवसर पर डॉ. मनोज माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, पराग अग्रवाल, अर्पित वार्ष्णेय, अनमोल गर्ग, मानसी गर्ग, अंकित अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, डॉ. गुंजन गुप्ता, डा. संजय गुप्ता, अनुपम गुप्ता, रत्नेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, संगीता रस्तोगी, सौरभ गुप्ता, रूपम गुप्ता, नितिन गुप्ता, मयंक अग्रवाल, सुमित गोयल, डा. सूरज भौमिक आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

