10:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर- ग्राम सभा सोशल ऑडिट बैठक का आयोजन

ग्राम सभा सोशल ऑडिट बैठक का आयोजन किया गया
आसफपुर ( बदायूं ) – राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान हैदराबाद द्वारा वित्तपोषित ब्लॉक रिसोर्स पर्सन का एक मासिक सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत 23 दिसंबर 2025 को सोशल ऑडिट निदेशालय द्वारा चयनित 7 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट ग्राम सभा की कार्यवाही संपन्न हुई ।
इस दौरान बदायूं जिले के विकास खंड सहसवान की ग्राम पंचायत रफीनगर , तरेचा , टहरा , सादपुर आदि में ग्राम सभा की खुली में कार्यों का सत्यापन, अभिलेखों का सत्यापन कर ड्राफ्ट प्रतिवेदन तैयार किया गया तथा प्रतिवेदन को ग्राम सभा के समक्ष पढ़कर सुनाया गया ।
ग्राम सभा द्वारा चयनित अध्यक्ष की सहमति से प्रकरण का निस्तारण तथा संदर्भित किया गया सकुशल समस्त ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट बैठक के पश्चात सभी टीमें पुनः गंतव्य स्थान आसफपुर प्रशिक्षण संस्थान पर आईं है ।
अब सोशल ऑडिट टीम सभी 7 ग्राम पंचायतों सोशल ऑडिट रिपोर्ट ऑन लाइन सोशल ऑडिट निदेशालय को प्रेषित की जाएगी ।
यह समस्त ग्राम पंचायत विकास खंड सहसवान के अंतर्गत अवस्थापित खंड विकास अधिकारी सहसवान तथा ब्लॉक सोशल ऑडिट कॉर्डिनेटर जिला सोशल ऑडिट कॉर्डिनेटर तथा जिला विकास अधिकारी की देख रेख में संपन्न हुई।
इस सोशल ऑडिट की टीम में जिला हापुड़ , शामली , अलीगढ़ , बागपत आदि की बी आर पी टीम में प्रतिभाग किया ।
इस दौरान बी आर पी टीम में श्यौराज सिंह , मनोज कुमार , खजन सिंह , भगवान सिंह , राकेश कुमार ,सुनील दत्त शर्मा , मौहर सिंह , विपिन कुमार शर्मा , प्रतिभा राघव ,सोपाली सिंह ,वीर पाल सिंह , योगेंद्र कुमार , सुधीर कुमार ,तरन्नुम ,नरेंद्र कुमार ,बृजेश कुमार , सुघर सिंह , हरीशंकर ,रूप रानी , मधुरानी , सुनीता , अवरार अहमद , गीता सिंह , मुकेश कुमार शर्मा ,हंसराज सिंह , ईश्वर पाल , इंद्रपाल सिंह चौहान , सत्यवती , राजकुमार , तेज पाल , प्रदीप कुमार , सुभाष चंद्र , जयकृष्ण श्रीवास्तव , जयशिव मिश्रा ,शैलेन्द्र कुमार व सरनाम सिंह आदि मौजूद रहे ।
यह कार्यक्रम क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय, वीर पाल सिंह , रामकुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया ।
यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस