बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कॉलेज,शरह बरौलिया के छात्र-छात्राओं को आज आईएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद का शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया।भ्रमण उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा,तकनीक और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज की वास्तविक जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी के कई प्रमुख विभागों का अवलोकन किया। यहाँ उन्हें विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा विभागों की कार्य-प्रणाली,कोर्सेज की उपयोगिता और करियर संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।छात्रों ने जिन प्रमुख विभागों का निरीक्षण किया, उनमें
इंडोर स्टेडियम खेल सुविधाओं और फिटनेस से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिली।
अल्ट्राटेक सीमेंट मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग मशीनों,तकनीकी उपकरणों और प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन देखा। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट,डिवाइस और प्रयोगों की जानकारी प्राप्त की। बायोलॉजिकल लैबोरेट्री जैविक अनुसंधान, माइक्रोस्कोपिक स्टडी और प्रयोगों का लाइव डेमो देखा।
बीएससी, एमएससी व पीएचडी विभाग उच्च शिक्षा के विभिन्न स्तरों और रिसर्च गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं में नई तकनीक सीखने,उच्च शिक्षा को समझने और भविष्य की दिशा तय करने का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,वरिष्ठ शिक्षक व शैक्षिक भृमण के प्रभारी नीरज चौहान, विप लव भारती,रामौतार मौर्य प्रवीण मिश्रा,डॉ प्रमोद शर्मा सहित समस्त शिक्षक-स्टाफ मौजूद रहा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

