उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 19 दिसंबर।
बदांयू जनपद में कड़ाके की ठंड के चलते डीएम साहब के आदेश पर बीएसए ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की दो दिन की छुट्टी कर दी। आज सुबह इंटरमीडिएट की छात्राओं को घंटाघर चौराहे पर अलाव के सहारे तापते देखा। उनका भी कहना था कि डीएम साहब यह भेदभाव क्यों क्या कक्षा आठ तक के बच्चों को ठंड सताती है,9 से इंटरमीडिएट तक के बच्चे क्या वज्र के बने है।
अधिकतर ऐसा देखा गया है कि छोटे बच्चों की शीतलहर के चलते छुट्टी कर दी जाती है, प्रशासन का मानना है कि उन्हें कोल्डवार से बचाया जाए। बडी क्लास के बच्चों की ज्यादा ही ठंड होने पर छुट्टी की जाती है।—————-
अगर 40 दिन स्कूलों का ड्रैस कोड खत्म कर दिया जाऐ।
पुराने लोगों का कहना है कि हर वर्ष 40 दिन 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक ठंड ज्यादा पड़तीं है, स्कूल जाने वाली ड्रेस में शीतलहर के चलते ठंड से बचाव करना नामुमकिन है ? शिक्षा विभाग अगर इन 40 दिन स्कूलों का ड्रेस कोड खत्म कर आदेश करें कि जिस कपड़े से बच्चे ठंड से बचाव कर सके वहीं पहन कर गले में आईकार्ड डाल कर स्कूल, कालेज जाऐ तो पढ़ाई का नुक़सान ना हो ओर ना प्रसाशन को छुट्टी का आदेश देना पड़े।————
देर शाम ही जारी होता है छुट्टी का आदेश।
अक्सर देखा गया है शिक्षा विभाग देर शाम स्कूलों की छुट्टी का आदेश पारित करता है, कुछ स्कूल वाले देख पाते हैं, कुछ को सुबह अखबार से जानकारी मिलती है। तब तक देहात क्षेत्र के बच्चे स्कूलों का रुख कर चुके होते हैं। वहीं देहात क्षेत्रों में हर किसी के पास एंड्रॉयड फोन भी उपलब्ध नहीं, बच्चे ठंड में आने के बाद वापस गांव जाते हैं।
राजेश वार्ष्णेय एमके

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
