छात्रा बनी लक्ष्मी बाई, चप्पलों में धुना, वीडियो वायरल।
महिला शक्ति केन्द्र की भूमिका भी नगण्य।
उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 19 दिसंबर।
नगर के पंजाबी कालोनी में बीती शाम एक छात्रा ट्यूशन पढ़कर अपने घर जा रही थी एक मनचले दूसरे संप्रदाय के युवक ने अकेला देख छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने रानी लक्ष्मीबाई बनकर युवक को दबोचने के साथ ही शोर मचा दिया राहगीरों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस का कहना है कि छात्रा द्वारा लिखित शिकायती पत्र ना देने पर उसे छोड़ दिया गया। वहीं कोतवाली परिसर में बने महिला शक्ति केन्द्र की भूमिका भी नगण्य रही। छात्रा द्वारा मनचले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बताते चलें कि नगर के पंजाबी कालोनी में कई ट्यूशन केन्द्र खुले हुए हैं। पहले भी कई बार आवारागर्दी करने वाले युवकों की कोतवाली में लोगों ने शिकायत की है मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाइकों को तीव्र गति से स्टंट करते युवाओं को अक्सर देखा जाता है।
बीती शाम एक मनचले युवक ने ट्यूशन पढ़कर लोट रही छात्रा को छेड़ दिया, छात्रा ने हिम्मत दिखाई युवक को पकड़कर शोर मचा दिया। कालोनी के लोग घरों से निकल आऐ व युवक को पीटते हुए कोतवाली ले आऐ। छात्रा ने भी चप्पलों से मनचले युवक की जमकर धुनाई की।————-
बोले इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार कि हमारे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया जानकारी करते हैं।———-
काहे के महिला शक्ति केन्द्र ?।
कोतवाली में बने महिला शक्ति केन्द्र भी दिखावा लगता है किसी महिला, छात्रा से छेड़छाड़ की घटनाओं में स्वत संज्ञान लेकर थाना प्रभारी कार्रवाई कर सकती हैं, महिला अपराध पर अंकुश लगाने को खुले शक्ति केन्द्र का फिर क्या औचित्य कानूनन सार्वजनिक स्थलों पर छात्रा से छेड़छाड़ करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। छात्रा या उसके परिजनों ने शिकायत नहीं की महिला हेल्प डेस्क मनचले को सबक़ खिखाने को आगे आकर खुद कार्रवाई कर सकती थी।
राजेश वार्ष्णेय एमके


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
