उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 19 दिसंबर।
नगर के पंजाबी कालोनी निवासी समाजसेवी नेबराज छाबड़ा के भाई कोल्डस्टोरेज एसोसिएशन के सचिव हरिप्रकाश छाबड़ा 70 का बीती रात निधन हो गया।
हंसमुख मिलनसार हरि प्रकाश के निधन का समाचार सुनते ही सुबह से ही उनके निवास पर शोक श्रृद्धांजलि देने वालो का तांता लगा हुआ है।
उनके पुत्र साहिल छाबड़ा ने बताया कि पापा कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हरि प्रकाश के भतीजे मुकेश छाबड़ा, रोबिन छाबड़ा ने बताया कि चाचा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे कछला गंगा घाट पर किया जाएगा। उनकी शवयात्रा दोपहर 11.30 पर कछला को प्रस्थान करेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
