9:53 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

एक्सईएन नरेंद्र चौधरी ने कैंप का औचक निरीक्षण किया

बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान एक्सईएन नरेंद्र चौधरी ने कैंप का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप में आए विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनकर ओटीएस के तहत बकाया बिल जमा कराए। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार की बिजली बिल राहत योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचे इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी उपभोक्ता को योजना से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। सभी कर्मी गंभीरता और पारदर्शिता से कार्य करें। अधिशासी अभियंता ने कैंप में पहुंचकर पंजीकरण प्रक्रिया, बिल जमा व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं का जायजा लिया। श्री चौधरी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह अपना बकाया समय से अदा कर विभाग की कार्रवाई से बचें। उन्होंने बकायादारों को चेतावनी दी कि विजिलेंस टीम द्वारा सघन बकायादारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी एवं राजस्व विभाग द्वारा बकाया वसूली की जाएगी। इस दौरान एसडीओ बिसौली अमित कुमार, एसडीओ आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, दिलीप सिंह, थान सिंह, मोहसिन रजा, नवीन, उमेश, अनिल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस