मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक को मय तमंचे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की
आसफपुर ( बदायूं ) – जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया , बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के चलते थाना फैजगंज वेहटा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , हेड कांस्टेबल अंशुल कुमार , सुनील कुमार , प्यारे खां , आकाश ढाका , होमगार्ड रामपाल यादव आदि की टीम में एक युवक को मय तमंचे के गिरफ्तार किया ।
बताया जा रहा है कि आसफपुर क्षेत्र के गांव बसौमी निवासी युवक हरिशंकर ( 19 वर्ष ) पुत्र रामौतार अपने गांव में ही शिव मंदिर के पास होकर गुजर रहा था कि इसी दौरान मुखबिर ने इसकी सूचना सम्बंधित पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मय तमंचे के गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की ।
यह मामला मंगलवार का बताया जा रहा है ।
हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को सफल बनाने के लिए थाना फैजगंज वेहटा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह , पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , प्रमोद कुमार नेहवाल सहित पुलिस परिवार आला अधिकारियों की मंशा के अनुरूप खासा सक्रिय हैं । जिसके चलते क्षेत्रीय आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बेहद खौफजदा नजर आ रहे हैं ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

