बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया में आचार्य सूर्या देवी चतुर्वेदा जी के नेतृत्व मे चल रहे अथर्ववेद परायण यज्ञ में आचार्यों द्वारा यज्ञ के महत्व को समझाते हुए कहा कि जिसने वेदों को पढ़ा वो देवता बना हमें अपने बच्चो को वेदों की शिक्षा अवश्य दिलानी चाहिए वेदों की शिक्षा से बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं जिस से आप का और बच्चों का दोनों का कल्याण होता है यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता और सभी देवी देवता खुश रहते इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को चरित्रवान रहते हुए दैनिक हवन यज्ञ करते रहना चाहिए मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी बिसौली ग्रामीण संजीव मिश्रा एडवोकेट परसिया ने अपनी पत्नी पूजादेवी माता माया देवी पुत्रों अगम मिश्रा विशू मिश्रा सहित ग्राम वासियों के साथ आहुति देते हुए मानव समाज के साथ साथ संसार एवं जीव जंतुओं के कल्याण की कामना की और सभी से नित्य प्रति अपने अपने परिवार एवं घरों मे दैनिक हवन करने का अनुरोध किया इस मौके पर सुनील सिंह एडवोकेट मंडल अध्यक्ष बिसौली ग्रामीण सतीश शर्मा किशोर सिंह अनोज सिंह टीटू सिंह भूराजसिंह मास्टर जगपाल सिंह ओमेंद्र सिंह के साथ साथ सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

