बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर में प्रत्येक दिन बिजली बिल राहत कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बकायेदार बिजली उपभोक्ता लाभ उठा रहे हैं। शनिवार को कैंप में लगभग 50 उपभोक्ताओं ने अपने लंबित बिलों का एक मुश्त या किस्तों में समाधान किया। एसडीओ अमित कुमार ने एक वार्ता में कहा कि सरकार की योजना का लाभ उठाने के लिए बकायेदार उपभोक्ताओं को पहले पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि पहले बकायेदार को “दो हजार रूपये” जमा कराकर पंजीकरण कराने के बाद बिल जमा करने के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं। इनमें एक मुश्त भुगतान दूसरा 750 रुपये की मासिक किस्त, तीसरा विकल्प 500 रूपये मासिक किस्त का शामिल है। इस दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, अवर अभियंता ग्रामीण दिनेश कुमार सिंह, मोहसिन रजा, ऐजाजउद्दीन, कमलेश कुमार, विवेक यादव आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

