आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी मुकेश बाबू मिश्रा व कृषि प्रभारी महिपाल गंगवार के नेतृत्व में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सहायक विकास अधिकारी कृषि सोनू कुमार , सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा हरप्रसाद वर्मा , एस एम एस नेत्र पाल सिंह , टी ए सी उदय वीर सिंह , मोहम्मद अफजाल , बी टी एम विमल कांत पाठक , ए टी एम ब्रजेश गंगवार , राहुल यादव , व कंप्यूटर ऑपरेटर पवन यादव की अगुआई में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव राजटिकोली के उन्नत किसान सुधीर कुमार उपाध्याय व गांव सलेमपुर निवासी जयवीर सिंह ने कृषि सूचनातंत्र शुद्धिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को मृदा परीक्षण व उन्नत खेती करने के आवश्यक सुझाव दिए ।
इस अवसर पर विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव दबथरा , मोहकमपुर , हरदासपुर , मलखानपुर , सहावर , निजामुद्दीनपुर शाह , मानपुर , राज टिकौली , मन्नूनगर , श्यामपुर , पहाड़पुर , बरगवा , कलरा वाला , नूर नगर कौड़ियां आदि गांव से आए किसानों ने इस किसान मेले में भागीदारी ली ।
इस किसान गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ने की ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय किसान नौबत सिंह , राजेश यादव , सुधीर कुमार उपाध्याय , जयवीर सिंह , अतर सिंह यादव , कंप्यूटर सिंह यादव , नंद किशोर यादव , ओमपाल सिंह यादव , झांझन सिंह यादव उर्फ लल्ला सिंह , हकीम सिंह , गुड्डू , हरिशंकर , सुरेन्द्र सिंह राठौर , अरविंद , छत्र पाल व राजाराम आदि सम्मानित किसान मौजूद रहे ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर कृषि विभागीय अधिकारियों ने गोष्ठी में मौजूद सभी किसान भाइयों को अपराह्न भोजन करवाकर उन्हें विदा किया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

