9:17 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। विद्युत विभाग की बिजली बिल राहत योजना में अब तक 2993 उपभोक्ताओं ने इसका लाभ लिया

बिसौली। विद्युत विभाग की बिजली बिल राहत योजना के तहत अब तक 2993 उपभोक्ताओं ने इसका लाभ लिया है। जबकि योजना को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी आमजन में योजना का लाभ लेने को लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
शुक्रवार को एक वार्ता में अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि बिजली चोरी के प्रकरणों में रजिस्ट्रेशन की प्रगति बेहद धीमी है। श्री चौधरी ने बताया कि बिसौली डिवीजन में 471 विद्युत चोरी के प्रकरण में उपभोक्ता छूट के पात्र हैं। अब तक 6 उपभोक्ता योजना से जुड़े हैं। वहीं नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड श्रेणी के 45529 उपभोक्ता पात्र हैं। जिनमें से अब तक 2993 उपभोक्ता योजना से जुड़े हैं। श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह एक-एक बकायेदार से संपर्क कर योजना का लाभ बताएं और बकाया जमा कराए।

विज्ञापन एक्सप्रेस