थाने के सामने से धड़ल्ले से गुजरते गन्ना व बजरी बजरपुर से भरे ओवरलोड ट्राले
जिम्मेदारों ने मूंदी आंखें , 3 दिसंबर को भी टली थी बड़ी दुर्घटना
कुंवरगांव। आंवला–बदायूं मुख्य मार्ग पर ओवरलोड ट्रालों का बेखौफ आवागमन लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि भारी गन्ना लदे ट्राले और बजरी बदरपुर भरे बड़े वाहन थाने के सामने से ही तेज रफ्तार में निकलते हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर न रोक-टोक होती है और न ही चेकिंग। 3 दिसंबर: गंज तिराहे पर ओवरलोड ट्राला बस से भिड़ा मंगलवार, 3 दिसंबर की शाम गंज तिराहे के पास बड़ा हादसा होते-होते बचा। बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड गन्ना ट्राले ने अचानक नियंत्रण खो दिया और बगल में चल रही यात्री बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे टूटकर सड़क पर फैल गए। घटना में यात्रियों में भगदड़ की स्थिति बन गई। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिसके बाद पुलिस ने मार्ग खाली कराया। फिर भी—किसी भी प्रकार की कार्रवाई या जांच का कोई संकेत नहीं।बजरी बदरपुर से भरे बड़े ट्राले भी मौत बनकर गुजरते हैं गन्ना ट्रालों के साथ-साथ अन्य भारी वाहन भी इसी मार्ग से तेज गति में निकलते हैं। इनका वजन और रफ्तार दोनों ही सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं, खासकर जब थाने के सामने से होकर इन्हें बिना किसी चेकिंग के गुजरने दिया जाता है कुंवरगांव में खतरा बढ़ा
— कोहरे में दुर्घटनाओं का जोखिम और भी ज्यादा कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण नियंत्रित ड्राइविंग की जरूरत होती है, लेकिन
ओवरलोड स्पीड जीरो चेकिंग
मिलकर किसी भी समय बड़ा हादसा करा सकते हैं। 3 दिसंबर की घटना ने साबित कर दिया कि
ओवरलोडिंग केवल नियम उल्लंघन नहीं — यह सीधे लोगों की जान पर खतरा है। प्रशासन पर गंभीर सवाल
क्या थाने के सामने से निकलते वाहन वाकई “नज़र से बच” जाते हैं?
क्या कार्रवाई सिर्फ़ फ़ाइलों तक सीमित है? क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही नियम लागू होंगे? कुंवरगांव में सख्त कार्रवाई की ज़रूरत सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब यह ज़रूरी हो गया है कि ओवरलोड गन्ना और बजरी बदरपुर ट्रालों पर तुरंत रोक लगे मुख्य मार्ग पर नियमित चेकिंग हो रूट पर स्पीड कंट्रोल और वजन परीक्षण हो ट्रांसपोर्टरों व चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाए
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com




