6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिना नंबर प्लेट एवं तीन सवारी वाहनों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान

बिसौली। कोतवाली पुलिस ने एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया के नेतृत्व में बिना नंबर प्लेट एवं तीन सवारी वाहनों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक बाइकों पर कार्रवाई की गई और वाहन चालकों को नियम पालन कराने का सख्त संदेश दिया गया। श्री भदौरिया ने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता है। वहीं दुर्घटना होने पर उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। एस सी शिवेंद्र भदोरिया के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में जगह-जगह चेकिंग कर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों को रोका और चालकों पर कार्रवाई की। कई वाहन चालक मौके पर पकड़े गए जो बिना नंबर प्लेट गाड़ियां चला रहे थे। इस दौरान महिला सब इंस्पेक्टर पूजा तोमर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस