10:16 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – मरीज ले जा रही एंबुलेंस को रोडवेज बस द्वारा रास्ता न देने पर ट्रैफिक पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान

बिसौली नगर से गंभीर मरीज ले जा रही एंबुलेंस को रोडवेज बस द्वारा रास्ता नहीं देने पर ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बस 10 हजार रुपये का काटा चालान
मामला जनपद बदायूं बिसौली कोतवाली क्षेत्र के नगर बिसौली का है जहां बिसौली नगर से गंभीर मरीज लेकर एक एंबुलेंस गुजर रही थी वही एंबुलेंस द्वारा लगातार 20 मिनट तक हूटर एवं होरन दिया गया लेकिन बावजूद उसके रोडवेज बस द्वारा रास्ता नहीं दिया गया वहीं मरीज के तीमारदारों ने जिसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस से की वहीं ड्यूटी पर तैनात टीएसआई ने जाम खुलवाकर रॉन्ग साइड से एंबुलेंस को निकलवाया और इसके बाद रास्ता अबरूद्ध कर रही रोडवेज बस के खिलाफ 10 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है वहीं टीएसआई ने बताया कि लगातार ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोडवेज बस चालकों को नियम बताए जाते हैं बावजूद उसके रोडवेज बस चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है

विज्ञापन एक्सप्रेस