कछला। जिले की सीमा पर उझानी क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर एक कार व पिकअप की भिडंत होने से कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। बताते हैं कि कार में सवार आगरा के रहने वाले 28 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र सुरेंद्र, 27 वर्षीय सचिन पुत्र रामप्रकाश व 25 वर्षीय आयुष पुत्र चंद्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एम्बुलेस मौके पर पहुंच गई और एम्बुलेंस ने घायलों को सोरो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने कार व पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

