2:51 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जयकृष्ण श्रीवास्तव को अनेकानेक शुभ – कामनाएं दीं

बी आर पी जयकृष्ण श्रीवास्तव के 60 वें जन्म दिवस पर विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों ने दीर्घ आयु की कामना की
आसफपुर ( बदायूं ) – उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा की तहसील भरतना क्षेत्र के गांव कांधेशी के राजघराने में जन्मे जयकृष्ण श्रीवास्तव के 60 वें जन्म दिवस के अवसर पर विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ ही उनके शुभ – चिंतकों ने जयकृष्ण श्रीवास्तव को अनेकानेक शुभ – कामनाएं दीं ।
अति संघर्षशील जयकृष्ण श्रीवास्तव का अदम्य साहस व उनकी सुडौल कद कांठी उनकी वास्तविक कार्यशैली को दर्शाती है । जयकृष्ण श्रीवास्तव ने अपने जमाने में इंटर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने सहपाठियों के बीच अच्छा खासा मुकाम हासिल किया ।
जयकृष्ण के पिता दशरथ नंदन ने राजस्व विभाग में ऊंचे ओहदे पर रहकर पूर्ण निष्ठा के साथ लंबे समय तक अपनी अमूल्य सेवाएं दीं ।
जयकृष्ण श्रीवास्तव के शांत प्रिय स्वभाव से लोग अलग ही अंदाजा लगा लेते है कि उनकी माता कमला देवी का उन्हें बेहद दुलार मिला है और आज भी जयकृष्ण के शांत स्वभाव व सादगी से देश दुनिया के लोग हतप्रभ हैं ।
उनके चेहरे की मुस्कुराहट आज भी बयां करती है कि श्रीवास्तव का वास्तव में ही एक राजघराने में लालन – पालन हुआ है ।
जयकृष्ण श्रीवास्तव के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद इटावा , हापुड़ ,बागपत , शामली व अलीगढ़ सहित पांच जिलों के आत्मीय जनों ने जयकृष्ण श्रीवास्तव के दीर्घ आयु की शुभ कामना की ।
इस कार्यक्रम में आचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , पंकज कुमार , इंद्र पाल सिंह चौहान , ईश्वर पाल, राजकुमार , हंसराज , श्यौराज सिंह , मनोज कुमार खजन सिंह , भगवान सिंह , राकेश कुमार , सुनील दत्त शर्मा , विपिन कुमार शर्मा , विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपनी अमूल्य सेवाएं देने वाली कर्मठी महिला प्रतिभा राघव , तरन्नुम , रूपरानी , मधु शर्मा , सुनीता , गीता सिंह , सत्यवती , वीर पाल सिंह , योगेंद्र कुमार , सुधीर कुमार , नरेंद्र कुमार , बृजेश कुमार , सुघर सिंह , हरीशंकर , मोहर सिंह , अवरार अहमद , मुकेश कुमार शर्मा , तेजपाल , प्रदीप कुमार , सुभाष चंद्र , जयशिव मिश्रा , शैलेन्द्र कुमार व सरनाम सिंह आदि मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस