बैंक परिसर में खड़े संदिग्ध लोगों की पुलिस ने तलाशी ली , सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन भी किया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी के निर्देशन में पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल ने स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान पुलिस ने बैंक परिसर में खड़ी बिना ताला लगी मोटर साइकिल मालिकों को अपनी अपनी मोटर साइकिलों में ताला लगाकर खड़ी करने की सख्त हिदायत दी और बैंक परिसर के इर्द गिर्द खड़े संदिग्ध लोगों से आवश्यक पूंछ ताँछ कर गहन तलाशी ली ।
हम आपको बता दें कि वित्तीय संस्थानों बैंक आदि पर पुलिस द्वारा समय – समय पर सघन चैंकिंग होती रहती है जिसके चलते किसी अनहोनी होने की संभावना कम रहती है ।
इस चैंकिंग के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल , पी आर डी जवान मदन लाल , पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी , देव रस्तोगी , प्रगति मिश्रा , अंकित कुमार , प्रदीप कुमार सिंह , रजनीश कुमार यादव , विक्रम सिंह मौर्य , राजकुमार आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

