5:49 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- गांव भैसोरा में जबरिया खेत जोतने का आरोप, मना करने पर मारपीट की दो महिलाएं घायल चार पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 7 दिसंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसोरा निवासी नरेंद्र पुत्र रामसिंह ने गांव के अपने चार परिवारियो पर जमीन के बंटवारे के बाद खेत जोतने का प्रयास करने,मना करने पर दो महिलाओं को मार-पीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नरेंद्र ने बताया कि कल शाम अचानक हमारी गैरमौजूदगी में परिवार के ही राहुल, वीर सिंह, विपिन व भानपाल हमारे खेत जोतने लगे जबकि बंटवारे में खेत हमारे हिस्से आया। मना करने पर पत्नी सरला व अनुजबधू सीमा पत्नी दिनेश को लाठी-डंडों भाला वल्लम से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच सबइंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.