*डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव समारोह समिति द्वारा परमपूज्य, बोधिसत्व, भारतरत्न, सिंबल ऑफ नॉलेज, बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 69 वें परिनिर्वाण दिवस बदायूं के सभी बुद्ध अंबेडकर अनुयायियों के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क बदायूं में बुद्ध वंदना, एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष एड. बी एन गौतम साहब के द्वारा उपस्थित सभी वक्ताओं एवं श्रोताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया इसके उपरांत अंत में
पार्क में उपस्थित सभी अम्बेडकर अनुयायियों ने सायं 05 बजे कैंडल/ मोमबत्ती जलाकर परमपूज्य बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा की अध्यक्षता श्रद्धेय बी एन गौतम एड ने और संचालन श्रद्धेय साहब सिंह बौद्ध ने किया।
उक्त कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारीयो का सहयोग रहा। श्रद्धेय जे,पी,सागर उर्फ छोटू भईया (गुरु कृपा बीज भंडार) का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

