6:41 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70 वें परिनिर्वाण दिवस

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शनिवार को सामाजिक न्याय के अग्रदूत, भारतीय संविधान के जनक,भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े समुदायों की भलाई के लिए बाबा साहेब के जीवन भर के संघर्षों की याद दिलाता है। वरिष्ठ प्रवक्ता सुधाकर शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब संविधान और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे और संविधान बनाने की उनकी कोशिशों को हमेशा स्मरण किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, अंकित सिंह, आनन्द सिंह, विनोद कुमार, विषवेश पाठक, कामेन्द्र सिंह, रेनू कुमारी, साक्षी, शिवानी, अमित पाराशरी, आशीष, मुनेन्द्र, सुनील, रंजीत, नितिन, वरुण सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस