बिसौली। कभी कभार कोतवाली में ऐसे पुलिस अधिकारी आ जाते हैं, जो लोगों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही बिसौली इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने किया उनके ट्रांसफर पर लोगों ने उन्हें शानदार विदाई दी। उनके चाहने वालों की अच्छी खासी भीड़ थी तो वहीं कुछ खास लोगों की आंखें भी नम थी। गुरुवार को पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के विदाई कार्यक्रम नगर में जगह-जगह आयोजित किए गए। जहां उनके चाहने वालों ने उनको दिल खोल कर शानो शौकत के साथ विदाई दी। लोगों का कहना था कि इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने अपनी कोतवाली क्षेत्र में अपराधों पर रोक लगाने के साथ-साथ इलाके के लोगों के दिलों में भी जगह बना ली थी। शायद यही कारण था कि उनकी विदाई के वक्त हर किसी की आंखें नम थी, उन्हें फूल मालाओं से लादकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर विदा किया गया। विदाई कार्यक्रम में रवि प्रकाश अग्रवाल, विनय कुमार अग्रवाल, चितरंजन गुप्ता, अमरदीप गर्ग, गौरव वार्ष्णेय, ठा. सुनील सिंह एड, मनोज गुप्ता, मोनू महाजन, हिमांशु पाठक, प्रधान शफी खान, एहसान नवी, विशाल कश्यप, मुकेश शर्मा, सनवीर पाल, अनुपम गुप्ता, राहुल कश्यप, विकास सक्सेना, श्री कृष्ण गुप्ता, आशीष नंदन, प्रवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

