11:00 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

626 विद्युत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया

बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर बिजली बिल राहत योजना के तहत लगे कैंप का मध्यांचल के मुख्य अभियंता वाणिज्य नरेश कुमार ने निरीक्षण किया। कैंप में 626 विद्युत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया और अपने बकाया बिल जमा किए। मध्यांचल के मुख्य अभियंता वाणिज्य नरेश कुमार ने बिसौली, वजीरगंज, पेपल एवं सुरेनी पापड़ी के कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि वह “नेवर पेड” और “लॉन्ग पेड” श्रेणी के उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बकाया बिल राशि जमा कराएं। इधर अधीक्षण अभियंता बदायूं चंद्रशेखर चौरसिया ने उपभोक्ताओं से मिलकर उन्हें बताया कि प्रदेश सरकार की यह राहत योजना उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कंज्यूमर से समय रहते योजना का लाभ उठाने और अपने बिलों को नियमित करने की अपील। इस दौरान अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, एसडीओ अमित कुमार, एसडीओ सौरभ सैनी, अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस