बिसौली। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के बैनर तले ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांधकर आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन साथ ही शासकीय कार्यों का निर्वहन भी जारी रखा ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गुरुवार को बिसौली ब्लाक परिसर में संघ के अध्यक्ष क्षेत्रपाल शाक्य ने कहा कि सचिवों पर अनावश्यक कार्यभार और अव्यवहारिक आदेश थोपना स्वीकार्य नहीं होगा। महामंत्री विकास पुरी ने कहा कि सचिवों पर गैर विभागीय कार्यों का दबाव बढ़ने से ग्रामीण विकास से जुड़े उनके नियमित कार्य भी बाधित हो रहे है। मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को तेज करते हुए 4 और 5 दिसंबर को पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रपाल शाक्य, विकास पुरी, चेतेंद्र पाल, अंकुर पाराशरी, प्रिया पाल, जगदीश सिंह, प्रशांत किशोर कुमार, सुशील कुमार, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

