बिसौली। लंबे समय से बकाया बिजली बिलों, ब्याज, सरचार्ज और कटे हुए कनेक्शनों की समस्या से जूझ रहे विद्युत उपभोक्ताओं के लिए प्रदेश सरकार बिजली बिल राहत योजना 2025 लाई है।
मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा तहसील कालोनी में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान सात लाख तीस हजार रुपए का राजस्व जमा कराया गया। जिससे उन्हें बकाया बिलों में राहत मिली। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत लगे कैंप में 146 से अधिक बकायादार बिजली उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इस दौरान 155 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वह अपना बकाया बिल का भुगतान कर बड़ी छूट का लाभ उठा सकते हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

