बिल्सी । बदायं जिले के उघैती थाना क्षेत्र
से एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। खंडआ निवासी यह
छात्र उघैती कस्बे में सामान खरीदने आया था। परिजनो
ने उसकी तलाश की, लेकिन कोर्ड जानकारी नहीं मिली
जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
खंड़आ निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 30
नवंबर को अपने बेटे प्रमोद को उघैती सामान खरीदने
भेजा था। शाम तक प्रमोद घर नहीं लौटा तो परिजनों ने
उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने प्रमोद की हर संभव जगह तलाश की,लेकिन
उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने उघैती
थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर
के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को परिजनों ने बिल्सी तहसील क्षेत्र के खेरी
गां में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस भी छात्र
की तलाश में जुटी है और विभिनत्न सीसीटीवी फुटेज की
जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

