3:09 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – बिजली बिल राहत योजना शिविर में विद्युत बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी

बिजली बिल राहत योजना के तहत चलाए जा रहे शिविर में विद्युत बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी , तीस विद्युत कनेक्शन भी काटे गए
आसफपुर – ( बदायूं ) – स्थानीय विद्युत उपखंड के विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने बिजली राहत बिल योजना के अंतर्गत दिसंबर माह के पहले दिन सोमवार को क्षेत्र के गांव द्वंदपुर में विद्युत बिल राहत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में विद्युत बिल बकायेदारों ने अपना विद्युत बिल जमा कर इस योजना का लाभ उठाया ।
इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत बिल बकायेदारों के लगभग 30 विद्युत कनेक्शन भी विच्छेद किए ।
विद्युत बिल राहत योजना के तहत यह शिविर तीन चरणों में चलाया जाएगा जिसमें पहला चरण 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा इसके अंतर्गत विद्युत बकायेदारों को सौ प्रतिशत ब्याज माफ के साथ ही 25 प्रतिशत मूलधन में भी राहत मिलेगी , दूसरे चरण में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सौ प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूलधन में से 20 प्रतिशत छूट मिलेगी तथा तीसरे चरण 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक सौ प्रतिशत ब्याज के साथ मूलधन में से 15 प्रतिशत छूट का लाभ मिल सकेगा ।
इसके साथ ही राजस्व निर्धारण में प्रथम चरण में 50 प्रतिशत छूट , द्वितीय चरण में 45 प्रतिशत व तृतीय चरण में 40 प्रतिशत छूट का लाभ विद्युत उपभोक्ता बकायेदार लाभ उठा सकते हैं ।
विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत पहले चरण में विद्युत उपखंड आसफपुर , परवेजनगर , दिसौली गंज व बगरैन क्षेत्र में विद्युत शिविर का आयोजन किया गया ।
इस दौरान विद्युत टीम में विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी , यशवीर सिंह , अनेक पाल , शत्रुघ्न , ऋषिपाल आदि विद्युत कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
यह जानकारी विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस