5:02 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने भ्रमण कर की बिसौली के बूथों की समीक्षा

बिसौली। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने आधा दर्जन से अधिक बूथों का भ्रमण कर बूथ प्रभारियों के कार्य की समीक्षा की। रविवार को श्री प्रजापति ने बूथ प्रभारियों के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि वह बूथ बार कितने प्रपत्र बट गए हैं, कितने जमा हो गए और कितने अपलोड हो गए, इसकी रिपोर्ट पार्टी कार्यालय भेजें। उन्होंने सेक्टर प्रभारी एवं जोन प्रभारियों से कहा कि वह इस बात का खास ख्याल रखें कि पात्र लोगों के वोट कटने न पाएं। श्री प्रजापति ने लोगों से जागरूक रहने और अपने कागजात लेकर सपा कार्यकर्ताओं, “बीएलए” या अपने बूथ के बीएलओ के माध्यम से फार्म भरवाकर जमा करने का आग्रह किया, ताकि उनके वोट काटने से बच सके। इस दौरान धर्मपाल, सेक्टर प्रभारी शिवम् यादव, जोन प्रभारी कल्यान सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस