बिसौली आशफ़पुर।
आज दिनांक 29 /11/ 2025 को दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर विकासखंड आशफ़पुर तहसील बिसौली में श्रीमान खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रेम सुख गंगवार के कुशल निर्देशन में संपन्न कराई गई इस प्रतियोगिता में उन नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया गया जो दिव्यांग शब्द से नवाजे जाते हैं । इन दिव्यांग बच्चों ने अनेकों प्रतियोगिता में जैसे लंबी दौड़ /कुर्सी दौड़/ लेखन/ कला: तथा दृष्टिबाधित बच्चों के द्वारा छूकर पहचाना/ गीत; संगीत एवं वाद्य के द्वारा अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया।
उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका श्रीमती संगीता यादव जी का विशेष योगदान रहा तथा स्पेशल एजुकेटर विकासखंड आशफ़पुर से श्री परशुराम सिंह श्री तरुण कुमार जी श्रीमती प्रतिभा उपाध्याय जी वजीरगंज से श्रीमती प्राधान्य मिश्रा जी श्रीमती मनीषा जी एवं विकासखंड बिसौली से श्री मुकेश जी के द्वारा उक्त खेलकूद प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अथक सहयोग रहा।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

