5:23 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

पंडित बंशीधर मैमोरियल अकादमी में सामान्य ज्ञान के विजेताओं को किया पुरस्कृत

उझानी बदांयू 29 नवंबर।

पंडित बंशीधर मैमोरियल अकादमी में पिछले दिनों कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जिकरा कक्षा- सात, द्वितीय स्थान पर अवान उल्ला कक्षा आठ, तथा तृतीय स्थान पर निधि कश्यप कक्षा सात रही।

वहीं 70% अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया जिसमें आदित्य पाल, शिवांश ,सुभान ,अली असग़र ,अदीना ,समरा ,नैना गुप्ता ,अंकुश गौतम, प्रवेश,अनीस अहमद और फ़रदीन ,आमिर ,कोमल गौतम रहे।

विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार व प्रधानाचार्या रूपा शर्मा ने इन सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस