अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान मे आई ए एस अधिकारी (मध्य प्रदेश)संतोष वर्मा के विवादास्पद बयान “ब्राह्मण जब तक बेटियां दान न करें तब तक मिले आरक्षण।” के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों की बैठक नई तहसील कालोनी बिसौली में आचार्य श्री ब्रह्मेन्द्र मिश्र शास्त्री (ज्योतिषाचार्य )की अध्यक्षता में हुई। संचालन पीयूष पाराशरी ने किया। मुख्य अतिथि/मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि आई ए एस अधिकारी मध्य प्रदेश संतोष वर्मा के विवादास्पद बयान के लिए भारत सरकार से कठोर कार्यवाही कर बर्खास्तगी की मांग करते हैं।श्री मिश्रा ने कहा कि सरकारी नौकरी के कारण आई ए एस अधिकारी ने आचरण नियम का उल्लंघन किया है। संतोष वर्मा के बयान से पूरे ब्राह्मण समाज को आघात पहुंचा है जिससे पूरे देश के ब्राह्मणों में रोष व्याप्त है। अगर मध्य प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार इस अधिकारी पर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं करती है तब अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पूरे देश में बैठक, धरना तथा पदाधिकारियों के द्वारा ज्ञापन देने का कार्य करेगी। माननीय प्रधानमंत्री जी को स्वत: संज्ञान लेते हुए कारवाही करनी चाहिए़।पीयूष पराशरी ने संबोधित करते हुए कहा कि संतोष वर्मा ने आई ए एस पद पर होते हुए गलत बयान दिया है, जिसकी हम सब भर्त्सना करते हुए घोर निंदा करते हैं। प्रवेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण महासभा के प्रत्येक आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे।संरक्षक मंडल के हर स्वरूप शर्मा, आर के शुक्ला, सुरेश चंद्र शर्मा, ओमवीर शर्मा, अरविन्द शर्मा, राजकुमार शर्मा ने विचार व्यक्त किए। बैठक में टिंकू शर्मा, अमित शर्मा, राम शर्मा, प्रवेश कुमार शर्मा, श्री मति अंशु मिश्रा, कु फाल्गुनी मिश्रा, कु लक्षिका मिश्रा मौजूद रहीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

