पांच जनपदों के चयनित ब्लॉक संसाधन व्यक्ति ( BRP ) का सोशल ऑडिट एवं सोशल एकाउंट बिलटी व सोशल ऑडिट विषयक एक मासीय सर्टिफिकेशन कोर्स से संबंधित प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया
आसफपुर ( बदायूं ) – राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान राजेंद्र नगर हैदराबाद एवं दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान बख्शी का तालाब लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में अलीगढ़ , हापुड़ , बागपत , शामली व इटावा सहित पांच जनपदों चयनित ब्लॉक संसाधन व्यक्ति ( बी आर पी ) का सोशल ऑडिट एवं सोशल एकाउंट बिलिटी एवं सोशल ऑडिट विषयक एक मासीय सर्टिफिकेशन कोर्स का शुभारंभ किया गया ।
यह एक मासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रदर्शक हरीश कुमार उपाध्याय , वीर पाल सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा है जिसमें सभी प्रतिभागियों को 21 दिन का सैद्धांतिक प्रशिक्षण संस्थान पर दिया जाएगा तथा 9 दिन का प्रायोगिक प्रशिक्षण सोशल ऑडिट निदेशालय लखनऊ द्वारा चयनित आसफपुर क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों वास्तविक सोशल ऑडिट के रूप में दिया जाएगा जिसमें सभी प्रतिभागी विषय से संबंधित व्यहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी विभिन्न विषयों पर एन आई आर डी हैदराबाद के मुख्य प्रशिक्षक रामकुमार द्वारा एवं सहायक प्रशिक्षक दिनेश चंद्र वर्मा , संशोधन अधिकारी सुमेध पाटिल राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण वार्ता के रूप में प्रदान किया जा रहा है ।
यह एक मासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 नवंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक अनवरत रूप से चलाया जाएगा ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद बागपत , हापुड़ , शामली , अलीगढ़ व इटावा से आए प्रतिभागी इंद्रपाल सिंह , खुशीराम , मनोज कुमार , हरिकृष्ण , सुमित कुमार , गीता रानी , राकेश कुमार , मुकेश कुमार , वीरपाल सिंह हंसराज सहित लगभग 42 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने दीप प्रज्वलित कर ईश वंदना के साथ किया गया ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

