3:03 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

नगर को जाम से निजात दिलाने को युवा व्यापारी नेता ने एसएसपी को भेज ज्ञापन।

उझानी बदांयू 28 नवंबर।

नगर में बढ़ती जाम की विकराल समस्या के मद्देनजर नगर के युवा व्यापारी नेता अभिनव सक्सेना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को डाक द्वारा भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि नगर में जाम की विकराल समस्या है नगर की शायद कोई ऐसी गली या मोहल्ला हो जहाँ जाम न लगता हो ।

शहर में सड़कों पर लगने वाला जाम एक गम्भीर समस्या है।
एम्बुलेंस, पुलिस वाहन, स्कूली वाहन या शव वाहन सभी को जाम से जूझना पड़ता है।

नागरिकों को जाम से छुटकारा दिलाने हेतू उन्होंने नगर के बाबू जी कल्याण सिंह चौक, सहसवान तिराहा (अंबेडकर चौराहे), मंडी समिति तिराहा , घन्टाघर तिराहा , हलवाई चौक चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाए जाने की मांग की। शहर में चलने वाले अवैध ई -रिक्शा वाहन जो एआरटीओ कार्यालय से पंजीकृत नहीं है यातायात नियमों के तहत एक अभियान चलवाकर ऐसे वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज़ किया जाए।

श्री सक्सेना ने नगर में यातायात उपनिरीक्षक , कॉस्टिबल की परमानेंट तेनाती की भी मांग की है।

नगर के घण्टाघर चौराहे स्थित पुलिस पिकेट पर तैनात होमगार्ड के स्थान पर यातायात कॉस्टिबल व कोतबाली कॉस्टिबल मय चीता मोबाइल के तैनाती की जाए जिससे जाम लगने पर जल्दी से खुलवाया जा सके ।

उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा है कि नगर के अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों को लाने व ले जाने वाले स्कूली वाहन यातायात नियमों के विरुद्ध चल रहे हैं उन वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस