।
बदांयू 28 नवंबर।
बदायूं में निमोनिया से एक मासूम की मौत हो गई है, जिससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। मृतक मासूम की पहचान नौ माह के दक्ष पुत्र योगेंद्र निवासी गांव लखनपुर थाना सिविल लाइंस के रूप में हुई है। योगेंद्र किसान हैं। परिजनों ने बताया कि दक्ष को कई दिनों से सर्दी, जकड़न और बुखार था। पहले उसका इलाज एक झोलाछाप डॉक्टर से कराया जा रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
निमोनिया के लक्षण-
– खांसी, जुकाम और गले में खराश
– तेज बुखार
– सांस लेने में कठिनाई
– छाती में दर्द
बचाव के उपाय-
– बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाएं
– साफ-सफाई का ध्यान रखें
– मास्क पहनें और हाथों को बार-बार धोएं
– स्वस्थ आहार लें और पर्याप्त नींद लें
– धूम्रपान से बचें
निमोनिया का इलाज-
– डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें
– अस्पताल में भर्ती होने पर ऑक्सीजन और एंटीबायोटिक्स का सेवन करें
– घर पर आराम करें और तरल पदार्थों का सेवन करें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

