उघैती बदायूं।।- विद्याभारती द्वारा संचालित सरवस्ती समाज सेवक शिशु मंदिर शरह बरौलिया में वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न हुआ। निरीक्षण में सरवस्ती शिशु मंदिर चखिया के प्रधानाचार्य छेदा लाल व सरवस्ती विद्यामन्दिर लावाखेड़ा के प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल रहे।निरीक्षण दल ने बच्चों का शैक्षिक स्तर,संस्कार गतिविधिया,खेलकूद और बच्चों के बौद्विक स्तर का परीक्षण किया। निरीक्षण दल ने बच्चों के आत्म विश्वास और शिक्षकों के शिक्षण की विशेष सराहना की।जिला शिक्षा समिति के सदस्य नीरज शर्मा ने कहा कि शिशु शिक्षा से ही चरित्र और राष्ट्र का निर्माण सम्भव हैं।बच्चों का सांस्कृतिक बौद्विक विकास के बिना विकास सम्भव नहीं हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सन्दीप मिश्रा, प्रधानाचार्य संजय उपाध्याय,आचार्य विनोद वाजपेयी,अवनीश कुमार,ओमकुमार जी,वृजेश शंखधार उपाध्यक्ष,मनोहर लाल गुप्ता, व्यवस्थापक सर्वेश पाठक फौजी,सरंक्षक पण्डित शयमपाल पाठक आदि उपस्थित रहे



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

