राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में SWAYAM पोर्टल पर छात्राओं का पंजीकरण; महाविद्यालय SWAYAM के Local Chapter का हिस्सा बना
राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से SWAYAM पोर्टल पर पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया। इस पंजीकरण प्रक्रिया में बी.ए. एवं बी.एससी. प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने छात्राओं को SWAYAM पोर्टल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि SWAYAM पोर्टल एक राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन शिक्षण मंच है, जो देश के प्रमुख संस्थानों व विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित है। इसके माध्यम से छात्राएँ उच्च-स्तरीय पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर सकती हैं। डॉ. बृजेश कुमार ने स्वयं छात्राओं को पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया समझाई और लाइव डेमो के माध्यम से उन्हें SWAYAM पोर्टल पर लॉगिन, कोर्स चयन तथा पंजीकरण की प्रक्रिया करवाई। विशेष आकर्षण यह रहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं अब SWAYAM पोर्टल का Local Chapter भी बन गया है। इसके माध्यम से छात्राओं को SWAYAM पर उपलब्ध कोर्सों की जानकारी, सहायता एवं मार्गदर्शन महाविद्यालय स्तर पर ही प्राप्त होगा ।महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं को इस डिजिटल मंच का अधिकतम उपयोग करने एवं नियमित रूप से ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

