2:14 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य राजू भैया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं: पुलिस, सड़क समेत कई मुद्दों पर दिए समाधान के निर्देश

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। कुछ लोगों ने भूमि संबंधी विवाद बताए। एवं अधिक आ रहे बिजली बिलों की शिकायत की। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता जनसुनवाई को प्रभावी और परिणाममूलक बनाना है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि हर नागरिक को न्याय और सुविधाएं मिलें।

विज्ञापन एक्सप्रेस