9:27 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में संविधान दिवस

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बुधवार को संविधान दिवस के अंतर्गत ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समस्त स्टाफ ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आईना है। भारत का यह संविधान केवल किताब ही नहीं अपितु लोकतंत्र के जीवन का दर्शन है। वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए देश के सभी लोगों को संविधान में दिए गए कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना होगा। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम में सुधाकर शर्मा, विषवेश पाठक, मनोज कुमार, रेनू कुमारी, कामेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह, शिवानी, अमित पाराशरी, आशीष सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस