बिसौली- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में सोमवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में विद्यालय के शिक्षक रामौतार मौर्य द्वारा छात्र-छात्राओं को सविधान की मूल प्रस्तवना की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमारशर्मा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान अपने आप में एक वृहद दस्तावेज है। जो सभी नागरिकों को विभिन्न प्रकार के मौलिक अधिकार देता है।उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार की सुरक्षा के लिए प्रावधान बनाए गए हैं।
इस अवसर पर कालेज के शिक्षक नीरज चौहान,विपलव भारती, रामौतार मौर्य, डॉ प्रमोद शर्मा,प्रवीण मिश्रा,अश्विनी शर्मा,अनमोल उपाध्याय, मंयक पाठक प्रसुनिका शर्माआदि उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

