11:10 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

श्री शिव मनकामेश्वर मंदिर का वार्षिक उत्सव

बिसौली। नगर के मोहल्ला ठाकुरान स्थित श्री शिव मनकामेश्वर मंदिर (पीपल वाला मंदिर) के सत्रहवें वार्षिक उत्सव का समारोह पूर्वक आयोजन हुआ। भव्य वार्षिक उत्सव में सर्वप्रथम अनिल कुमार सर्राफ के परिवार सहित भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। उसके पश्चात भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर बाद भोजन प्रसादी (भंडारे) का वितरण हुआ जो रात्रि तक चला। इस भोजन प्रसादी को हजारों भक्तों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया जो बेहद आकर्षक लग रहा था। कार्यक्रम में अनिल कुमार सर्राफ, सुनीत कुमार, नवीन कुमार बंटी, गौरव कुमार, सौरभ कुमार, यशोदा नंदन वार्ष्णेय, देवकीनंदन वार्ष्णेय, रूपम वार्ष्णेय, ओजस, ईशान, पारस, हर्षित, शेखर वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता, डॉक्टर कपिल गुप्ता, विपुल वार्ष्णेय, उदित वार्ष्णेय, श्रेयांश व जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि, वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति की सदस्यों सहित अनेकों भक्तगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस