10:08 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कोतवाली परिसर में स्थित भव्य नवनिर्मित मंदिर बना आध्यात्मिकता,भक्ति और दिव्यता का केंद्र

बिसौली। कोतवाली परिसर में स्थित भव्य नवनिर्मित मंदिर इन दिनों आध्यात्मिकता, भक्ति और दिव्यता का केंद्र बना हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन दिवस पर वातावरण इतना पावन और ऊर्जा से भरपूर था कि मानो स्वयं देवताओं का आगमन हो गया हो। दिन में भंडारे की सुगंध और रात्रि में भजन संध्या की सुरभि ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय रस से सराबोर कर दिया। बाला जी बलदेवधाम से पधारे पूज्य महाराज श्री ललितेश्वरानंद जी ने भगवान भोलेनाथ, श्री राम दरबार, राधा–कृष्ण और संकट मोचन श्री हनुमान जी के दिव्य दर्शन कराए। उन्होंने कोतवाल हरेन्द्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने इस धाम को एक अद्वितीय धार्मिक पहचान प्रदान की है। दिव्य आयोजन की भव्यता, भक्ति और उमंग से ओतप्रोत वातावरण ने हर भक्त का मन मोहित कर लिया। नगरवासियों और क्षेत्र के लोगों ने भी कोतवाल हरेन्द्र सिंह के अथक प्रयासों से बने इस मंदिर को क्षेत्र की नई धार्मिक धरोहर बताते हुए भरपूर प्रशंसा की और कहा कि यह धाम आने वाले समय में आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस मौके पर सुशील उपाध्याय, रवि प्रकाश अग्रवाल, मुजरिया थाना प्रभारी ज्योति, एसआई योगराज सिंह, चौकी इंचार्ज अमित कुमार, ब्लाक प्रमुख आसफपुर ओम कृष्ण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, अखिलेश शर्मा, शैलेश पाठक, मोंटू शर्मा, रेशु वार्ष्णेय, मोनू महाजन, सोनू यादव सहित अनेक भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन एक्सप्रेस