बदायूं । बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जीएस हीरो प्रीमियर लीग t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच खेला गया एस के मैदान पर प्रातः 9:30 बजे से साइन ब्लास्टर और 
रॉयल चैलेंजर के मध्य खेला गया साइन ब्लास्टर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए जिसमें 6 ओवर में तेजी से रन बनाते हुए खड़ा किया निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 161 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसमें सर्वाधिक रन ओपनर बल्लेबाज हर्षित शंखधार ने 67 रन 51 गेंद में 10 चौके के साथ बनाए कप्तान विशाल ने तेजी से 36 रन बनाए लाज पटेल ने 17 गेंद में 26 रन ठोके! रॉयल चैलेंजर्स के सफल गेंदबाजों में एक-एक विकेट कृष्णा रितिक और हिमांशु यादव ने चटकाए और कमजोर गेंदबाजी देखी गई लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर की टीम 79 रनों पर आउट हो गई 15 ओवर के खेलों में खराब बल्लेबाजी की रही जिसमें आयुष यादव ने 17 रन दक्ष मिश्रा ने 10 रनों का योगदान दिया साइन ब्लास्टर के सबसे सफल गेंदबाज कप्तान विशाल राजपूत रहे जिन्होंने दो ओवर में सात रन देकर चार विकेट झटके सानिध्य यादव दो विकेट निखिल यादव दो विकेट अमन को एक विकेट मिला इस कारण साइन ब्लास्टर ने अपना दूसरा मैच 80 रनों से विजय प्राप्त की मैन ऑफ प्लेयर विशाल राजपूत को घोषित किया गया आज के मैच का उद्घाटन क्रिकेट कोच संतोष शर्मा ने किया और कहा खिलाड़ी एक दूसरे की खिचाई ना करें तालमेल से खेल कर क्रिकेट का आनंद प्राप्त करें मैच की अंपायरिंग वसीम उल हसन बख्तर हुसैन और स्कोरिंग निष्कर्ष शर्मा कमेंटेटर सिद्धार्थ अधाना ने की इस मौके पर एमपी सिंह अमरीश गोयल राहुल पटेल हरबंस संत मनोज सिकवार रविंद्र मोहन सक्सेना और अध्यक्ष दीपक सक्सेना भी उपस्थित रहे सचिव संतोष शर्मा ने बताया कल 9:00 बजे से बजरंग ब्लास्टर बनाम सुपर किंग के बीच एस के मैदान पर मैच खेला जाएगा!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

