3:11 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

भाई की शादी में आई बहन सीढ़ियों से गिरी,घायल – उझानी

बदांयू 23 नवंबर।

उझानी के मोहल्ला बहादुरगंज में भाई की शादी में शामिल होने आई आगरा निवासी बहन 28 वर्षीय नईमा पत्नी इरफान के साथ आज हादसा है गया।
किसी काम से छत पर जाते वक्त उसका पैर फिसलने से घायल हो गई। रविवार 11 बजे के आसपास नईमा छत पर जा रही थी तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे वह सीढ़ियों से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल नईमा को सीएचसी लेकर पहुंचे । जहां अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने नईमा की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस