11:10 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

हमदम बिसौलवी की तबीयत अचानक बिगड़ी, डॉक्टर ने बताया स्थिति नियंत्रण

बिसौली। हमदम बिसौलवी की तबीयत अचानक खराब होने के बाद जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में भर्ती कराए गए हैं। उनके बेटे ने बताया मशहूद खां हमदम बिसौलवी की स्थिति अब नियंत्रण में है डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल में लगी हुई है। उन्होंने पिछले दिनों कई कार्यक्रमों में शिरकत करके और अपनी नई शायरी सुना कर जिंदगी के प्रति अपने जीवट इरादे का इजहार किया। अब फिर वह अस्वस्थ हैं तो लोग यह दुआ कर रहे हैं कि जल्द वह अस्पताल से मुक्त होकर अपने पुराने तेवर में लौट आएंगे और किसी समारोह आयोजन कार्यक्रम में शिरकत करते मिलेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस