11:10 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सहायता केंद्र हेल्प डेस्क की शुरुआत

बिसौली। नगर पालिका बिसौली ने नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सहायता केंद्र हेल्प डेस्क की शुरुआत कर दी है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के दौरान जिन लोगों को नाम जुड़वाने, संशोधन या किसी भी प्रकार की समस्या आती है वह सीधे नगर पालिका के हेल्प डेस्क से सहायता ले सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने एक वार्ता में बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार नगर पालिका कार्यालय में हेल्प डेस्क की शुरुआत हो गई है। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 5: 00 बजे तक नगर पालिका में संचालित रहेगा। जहां कर्मचारी मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रियाओं के बारे में तुरंत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि किसी भी मतदाता को सूची से संबंधित कार्य में किसी प्रकार की परेशानी ना हो और सभी काम सरलता से पूर्ण हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस