11:10 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम पिसनहारी में गौकशी मामले में 02 अभियुक्तों से मुठभेड़

बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी के दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया

बदायूं: थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिसनहारी में गौकशी की घटन कारित करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक बिसौली, बदायूं – श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास से गौकशी के उपकरण और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गौकशी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गौकशी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन एक्सप्रेस