बिसौली। तहसील क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण “एसआईआर” का शुक्रवार को उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खामियों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तारापुर, भुसाया एवं दिलबारी आदि गांव के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का ज्यादा लेते हुए सुपरवाइजर, बीएलओ और संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा की गणना प्रपत्र के वितरण व संकलन की ऑनलाइन प्रगति को प्रतिदिन अपडेट किया जाए। एसडीएम राशि कृष्णा ने ग्रामीणों से अपील की कि सभी मतदाता समय से बीएलओ को गणना प्रपत्र भरकर जरुर दें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

