बिसोली में बैंक पीआरओ को पत्नी ने गिरा-गिरा कर पीटा, दूसरी महिला से संबंध का आरोप।
बिसौली बदायूं 21 नवंबर।
बदायूं के कस्बा बिसौली के मोहल्ला होली चौक में एक निजी बैंक के PRO को उसकी पत्नी ने सड़क पर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति धीरेन्द्र सिंह का साथ में काम करने वाली लड़की से अफेयर है, उसने पुलिस को पति के चैट और रील भी दिखाए हैं ।
संभल जनपद की चंदौसी निवासी पत्नी का आरोप है कि पति का दूसरी औरत से अफेयर है।
पति ने पत्नी को धोखा दिया है। काफी समय से खर्चा के रूपये नहीं देता। ससुराल वाले अपने बेटे का साथ देते हैं।
इसलिए परेशान होकर पति को सड़क पर पीटा और गाली-गलौज की ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

