11:09 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

हाइवे पर बाइक टकराई, तीन लोग हुए घायल

हाइवे पर बाइक सूअर से टकराई, तीन लोग हुए घायल
सिध्दपुर चित्रसैन कोल्डस्टोरेंज के पास हुआ हादसा
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव सिद्धपुर चित्रसैन के पास एक कोल्डस्टोरेंज के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए एक सूअर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौली निवासी सोहनपाल पुत्र धीरपाल सिंह, उनके भाई ब्रजमोहन और तथा गांव रायपुर मजरा निवासी देवचंद्र पुत्र नबाब सिंह बाइक पर सवार होकर बिल्सी कस्बा से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे सिद्धपुर चित्रसैन कोल्डस्टोरेंज के सामने पहुंचे, तभी सड़क पर अचानक एक सूअर दौड़कर आ गया। तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक सीधे सूअर से जा टकराई और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत बिल्सी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने घर भेज दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस