11:10 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

रानी लक्ष्मीबाई की वीरता आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत – डॉ दास

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बुधवार को नारी शक्ति की मिसाल तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नायिका रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गयी। समस्त स्टाफ ने उनकी जयन्ती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने अपने सम्बोधन में कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐसी नायिका थी जिनके पराक्रम और साहस की कहानी आज भी हमें जोश और जुनून से भर देती है। उनकी वीरता आज भी करोड़ो लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन पराक्रम, आत्मसम्मान और देशभक्ति का ऐसा उज्जवल उदाहरण है जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, मनोज कुमार, विनोद कुमार, आनन्द सिंह, रेनू कुमारी, विपिन, कामेन्द्र सिंह, शिवानी, अमित पाराशरी, आशीष, वरुण, मुनेन्द्र, सुनील, रंजीत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस